फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   drink wine ataschool canpus

स्कूल परिसर में शराब पीकर हुड़दंग, चौकीदार को जलाने की धमकी

Sat, 30 Jul 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Sat, 30 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी शराबियों का अड्डा बन गया है। शुक्रवार रात को कुछ हुड़दंगियों ने स्कूल की चहारदीवारी फांद कर स्कूल के प्रांगण में शराब पीकर खूब हुड़दंग मचाया। रात डेढ़ बजे के करीब हुड़दंगी कन्या पाठशाला के प्रांगण में पार्क की हुई कार को लेने पहुंचे।
विज्ञापन

 हुड़दंगियों ने ड्यूटी पर तैनात स्कूल की महिला चौकीदार को गेट खोलने के लिए धमकाया।  लेकिन, जब महिला ने गेट नहीं खोला तो हुड़दंगी स्कूल की चहारदीवारी लांघ कर अंदर प्रवेश कर गए। हुड़दंगियों ने महिला को जलाने की धमकी दी। इस पर महिला चौकीदार जान बचा कर वहां से भागी। इसके बाद हुड़दंगियों ने स्कूल परिसर में खूब शराब पीकर हुड़दंग मचाया। स्कूल में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस स्कूल में पहले भी कई बार हुड़दंगी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।  स्कूल प्रशासन ने पुलिस को मामले के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद सिटी चौकी पुलिस के पुलिस अधिकारी ने मौके पर जाकर महिला चौकीदार के बयान  कमलबद्ध कर लिए हैं। स्कूल प्रशासन ने पुलिस से रात के दौरान स्कूल परिसर के इर्द गिर्द गश्त की मांग की है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र पठाचार्य ने कहा कि रात को ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की शिकायत पर पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस से रात के दौरान गश्त की मांग की है। ताकि, इस तरह की घटनाएं पेश न आएं।
विज्ञापन


स्कूल प्रांगण में पार्किंग के चलते पेश आ रही समस्या : लतेश
स्कूल के प्रांगण को जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान अस्थाई पार्किंग बनाया था।  शिवरात्रि महोत्सव को लगभग चार माह बीत चुके हैं, लेकिन स्कूल के प्रांगण में शाम चार से रात 11 बजे तक पार्किंग की सुविधा अभी भी प्रशासन दे रहा है। स्कूल परिसर में आए दिन रात के दौरान हुड़दंग मचाने की घटनाएं पेश आती हैं। वाहन चालक मनमर्जी से वाहनों को पार्क करते हैं। जिससे स्कूल प्रशासन को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्कूल के पीटीए प्रधान लतेश कुमार ने प्रशासन से रात के दौरान ड्यूटी तैनात चौकीदारों के लिए सुरक्षा की मांग की है। स्कूल के प्रांगण में पार्किंग के चलते यह समस्या पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रांगण में पार्किंग को प्रशासन व्यवस्थित तरीके से चलाए अथवा इसे बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed