{"_id":"6aca8d74b06b085a7504f7d9","slug":"drang-congress-protests-against-allegations-of-vote-theft-observes-black-day-in-kataula-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217094-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वोट चोरी के आरोपों पर द्रंग कांग्रेस का प्रदर्शन, कटौला में मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वोट चोरी के आरोपों पर द्रंग कांग्रेस का प्रदर्शन, कटौला में मनाया काला दिवस
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर/कटौला (मंडी)। वोट चोरी के आरोपों को लेकर द्रंग ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को कटौला में काला दिवस मनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।
उत्तरशाल मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवी चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
एपीएमसी निदेशक जोगिंदर गुलेरिया और महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष मीना चंदेल ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया संयोजक भीष्म ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी।