फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dr ambedker

डा. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

Thu, 14 Apr 2016 10:54 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
dr ambedker
अवाहदेवी में डा. अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री। - फोटो : अमर उजाला

टिहरा (मंडी)। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को अवाहदेवी में डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अत्री ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान शुरू किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की ओर से मंडल स्तर पर इस कार्यक्रम को शुरू किया गया। यह अभियान 14 से 24 अप्रैल तक चलेगा।

विज्ञापन


इस अभियान के माध्यम से भाजपा नेतृत्व का उद्देश्य जहां एक ओर डा. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सपने को साकार करना है, वहीं पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करके राष्ट्र के विकास में सहभागी बनाना है। ग्राम सभा में कृषि के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तृत तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन


किसानों की 2022 तक आमदनी दोगुनी कैसे हो, इस बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा की बैठकों में संपूर्ण ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों एवं प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले उन्होंने डा. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतोष कुमार, सुशील कुमार, निक्कू राम, दीप कुमार, अभिनाष ठाकुर, प्रिंस वर्मा, इतेश चंदेल, रमेश कुमार, रीना कुमारी, बवली देवी, सुमना कुमारी, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed