{"_id":"ff7e30cd081a4e9e645af6f874784236","slug":"doctor-strike-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की हड़ताल पर रहे मेडिकल प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की हड़ताल पर रहे मेडिकल प्रतिनिधि
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेटेंटिव एसोसिएशन एचपीएमआरए मंडी ईकाई के सदस्यों ने मंडी शहर में बुधवार को मांगों के समर्थन में रैली निकाली। इस दौरान सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की। एचपीएमआरए के सभी सदस्य बुधवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
हड़ताल का आयोजन एचपीएमआरए के सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर देश के लगभग 3 लाख मेडिकल और सेल्स प्रतिनिधियों के संघर्ष को मजबूत कर अपनी मांगों के समर्थन में किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने मंडी शहर का चक्कर लगाकर नारों व पर्चों के माध्यम से आम लोगों को अपनी मांगों से अवगत कराया। रैली को मंडी इकाई के सचिव शमशेर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए एचपीएमआरए के प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर ने सभी सदस्यों को आह्वान किया कि भविष्य में भी संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार व दवा निर्माताओं के विरूद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगा। जिसके लिए सभी सदस्यों के समर्थन व सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
संगठन की मुख्य मांगों में दवाओं की कीमत कम करना, एमएनसी आक्रमकता रोकना, सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनियों को पुनर्जीवित करना, महिला कर्मियों का छह माह का मातृत्व अवकाश प्रदान करना, 29 शेष उद्योगों को विशेष एसपीई एक्ट के अंतर्गत लाना, न्यूनतम मजदूरी 15 हजार करना, काम का समय 8 घंटे निर्धारित करना, औद्योगिक त्रिपक्षिय समिति की बैठक का जल्द से जल्द बुलाना, कानूनी रूप से नियुक्ति पत्र फार्म ए में जारी करना, रिपोर्टिंग प्रणाली को दंडात्मक कार्यवाही से न जोड़ना, दवाओं के अनुचित विपणन और अनैतिक कारोबार को रोकना व अन्य शामिल है। प्रदेश महासचिव ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार व दवा निर्माताओं के समक्ष विभिन्न मांगों को रखते हुए उनका जल्द से जल्द निवारण करने की अपील की।