फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Do better work to improve the ranking of big health institutions: DC

बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की रैंकिंग में सुधार के लिए और बेहतर कार्य करें : डीसी

Mon, 09 Sep 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Do better work to improve the ranking of big health institutions: DC
कायाकल्प में मंडी जिले के 69 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला सम्मान
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक में बोले उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की रैंकिंग में सुधार की दिशा में और बेहतर कार्य करें।
उपायुक्त ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत 2023-24 में जिला के स्वास्थ्य संस्थानों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2016-17 में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत जिला में 6 स्वास्थ्य संस्थान पुरस्कृत हुए हैं, जबकि 2023-24 में इनकी संख्या बढ़कर 69 हुई है। इस वर्ष यह आंकड़ा 100 से अधिक ले जाने का लक्ष्य रखा है। कायाकल्प में मंडी जिला पुरस्कृत संस्थानों की दृष्टि से प्रदेशभर में पहले स्थान पर है। इसके तहत 2023-24 में लगभग 63.85 लाख रुपये के इंसेंटिव विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को मिले हैं। बताया कि जिला में 9 स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत अनिवार्य लैब की सुविधाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा उपायुक्त ने जिला स्तरीय बॉयो मेडिकल वेस्ट निगरानी समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। इसमें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जिला के विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों के प्राधिकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. एनके भारद्वाज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस डॉ. डीएस वर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed