{"_id":"65525bd76191e0c182061458","slug":"diwali-celebrated-with-great-pomp-this-time-less-firecrackers-were-used-mandi-news-c-90-1-ssml1025-12846-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धूमधाम से मनाई दीपावली, इस बार कम चले पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धूमधाम से मनाई दीपावली, इस बार कम चले पटाखे
विज्ञापन
मंडी में दीपावली पर्व पर दीये वाला गुब्बारा युवक। संवाद
मंडी। जिलेभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन सुबह से ही घरों की सफाई, लिपाई पुताई के बाद घरों को फूल मालाओं, रंग-बिंरगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। पूजा स्थल पर लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाएं रखकर फल-फूल, दीप-धूप करने के बाद मिठाई, घरों में बने विभिन्न तरह के पकवानों से भोग लगाया गया। सायं पौने सात बजे शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने अपने आस-पड़ोस में मिठाई और पकवान बांट कर दीपावली की बधाई दी। वहीं, बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी फोड़ कर खूब मस्ती की। घर के बुजुर्गों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक स्थान पर बिठाकर बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाव और सुख शांति की कामना के लिए घास से बने कहुंए (घिरसू) को आग लगा सभी के सिर के ऊपर से घुमाया गया।
जिले में रात करीब 12 बजे तक लोगों ने पटाखे फोड़ खुशी मनाई। हालांकि इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा कम मात्रा में पटाखे फोड़े गए। दीपावली पर्व पर पारंपरिक व्यंजन तैयार कर परोसे गए। इसमें पूरी-कचौरी, भल्ले, बाबरू, झोल, कड़ी, दाल चावल, सहित विभिन्न तरह की सब्जी शामिल रही। लक्ष्मी पूजन के बाद रात का भोजन हुआ।
उधर, बुजुर्ग ओपी कपूर, गंगा राम, गोपाल दास, अशोक कुमार राणा ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में भी मंडी में प्राचीन परंपराएं कायम हैं। इन्हीं को आने वाली पीढ़ी बताया जा रहा है। पटाखों का प्रचलन पहले के मुकाबले कम होना राहत भरा है। जबकि इस बार शहर में चाइनीज लड़ियों के अलावा दीयों की भी खूब भरमार नजर आई।