फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District level athletics competition organized in Sundernagar

Mandi News: 60 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम

Sun, 14 May 2023 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 May 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
District level athletics competition organized in Sundernagar
सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद मुकाबले में भाग लेता खिलाड़ी।
लंबीकूद में शवेज, नैंसी, नवनीत और अवंतिका ने मारी बाजी
विज्ञापन

सुंदरनगर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. पीएस गुलेरिया ने किया। समापन समारोह में भीम सिंह सेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अंडर-14 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, इशिता ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। 600 मीटर में सोनल ठाकुर ने प्रथम, शगुन ने दूसरा और खुशी ने तीसरा, शॉटपुट में इशिता ने प्रथम, वर्षा ने दूसरा और अर्शिता ठाकुर ने तीसरा, लंबीकूद में इशिता ने प्रथम, अर्शिता ने दूसरा और धृति ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 वर्ग में लड़कों की 60 मीटर दौड़ में तरुण चौधरी ने प्रथम, साहिल ने दूसरा और कव्या ठाकुर ने तीसरा, 600 मीटर दौड़ में शवेज ने प्रथम, साहिल ने दूसरा और अजय ने तीसरे स्थान पाया। शॉटपुट में सौरभ ने प्रथम, भव्यांश ने दूसरा और सुजल ने तीसरा, लंबीकूद में शवेज ने प्रथम, सौरभ ने दूसरा और वरुण ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मीनाक्षी ने प्रथम, तनु ठाकुर ने दूसरा और आस्था ने तीसरा, 300 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम, ममता ने दूसरा और अक्षिता ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में अक्षिता ने प्रथम, मन्नत ने दूसरा और अंजली ने तीसरा, 2000 मीटर दौड़ में नैंसी ने प्रथम, अंजली ने दूसरा, शॉट पुट में अक्षरा ने प्रथम, स्वाति ने दूसरा और अनिशा ने तीसरा स्थान, लंबी कूद में नैंसी ने प्रथम, आस्था ने दूसरा और रिया ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-16 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नवनीत ने प्रथम, 200 मीटर में गगन, 800 मीटर में आदित्य, 2000 मीटर में गौरव ने, शॉट पुट में शिवा चौहान ने प्रथम, लंबी कूद में नवनीत ठाकुर ने प्रथम, लड़कियों के अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में कल्पना ने प्रथम, 400 मीटर में स्नेहा ने प्रथम, 800 मीटर में अंशुल ने प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में तन्वी ने प्रथम, शॉट पुट में शिवानी ने प्रथम और लंबी कूद में अवंतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed