फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on the hospital's dilapidated condition and lack of facilities.

Mandi News: अस्पताल की बदहाल स्थिति और सुविधाओं की कमी पर चर्चा

Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the hospital's dilapidated condition and lack of facilities.
जिला परिषद सदस्य राखी ने राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने का किया आह्वान
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। लांगणा वार्ड 36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने रविवार को विश्राम गृह गोरा में लडभड़ोल क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें 10 पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। राखी शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय अस्पताल की बदहाल स्थिति और सुविधाओं की कमी पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शपथ के बाद निरीक्षण में कई कमियां पाई गई थीं, जिन्हें दूर करने के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है।

स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं, बल्कि जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक उनके पति संजीव शर्मा की पहल पर आयोजित की गई थी। राखी शर्मा ने कहा कि वे पांच साल तक सक्रिय रूप से जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगी और जरूरत पड़ने पर सरकार के समक्ष भी मजबूती से आवाज उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed