फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diarrhea outbreak in Jola village, 32 people affected

Mandi News: जोला गांव में डायरिया का प्रकोप, 32 लोग आए चपेट में

Mon, 21 Jul 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Jola village, 32 people affected
मंडी। ऊपरी बल्ह क्षेत्र के जोला गांव में डायरिया फैल गया है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य खंड रत्ती और जल शक्ति विभाग बल्ह की टीमों ने गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों का पता लगाया। करीब 32 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। सभी मरीज घर पर ही उपचार ले रहे हैं, जबकि एक गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों ने उल्टी की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

टीमों ने मरीजों को मौके पर ही ओआरएस, जिंक, क्लोरीन और अन्य दवाएं दीं तथा आवश्यक सुझाव भी दिए। जल शक्ति विभाग ने जल स्रोतों से सैंपल लिए और एक बावड़ी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ मंडी डॉ. दिपाली शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम को गांव भेजा गया। उन्होंने लोगों को पानी उबालकर पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि इस मौसम में स्क्रब टायफस का खतरा भी बढ़ा रहता है, इसलिए खेतों या घास में जाते समय शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढककर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed