{"_id":"95487a3ab04d1c6434d46ee8aa8e3ee5","slug":"dfsc-check-rate-list-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मिठाइयों व खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मिठाइयों व खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन पर मिलावटी खाद्य सामग्रियां बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मंडी ने अभियान छेड़ दिया है। वीरवार को एफएसओ मंडी ने विभिन्न जगहों में दबिश देकर शक के आधार पर सात मिठाइयों व खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एफएसओ की दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दिवाली त्योहार के मद्देनजर वीरवार को जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मंडी भविता टंडन ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से पंडोह तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई विक्रेता, करियाना दुकान, ढाबों व अन्य दुकानों में स्वच्छता व अन्य चीजों को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को खाद्य सामग्रियों व मिठाइयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शक के आधार पर उन्होंने सात मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल दुकानों से भरे। मिठाइयों में एफएसओ ने खोया, बर्फी व लड्डू और खाद्य सामग्रियों में हल्दी, बेसन व अरहर दाल के सैंपल भरें। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लैब रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाने पर एफएसओ की ओर से दुकानदार जवाबतलब किए जाएंगे। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के अनुसार सैंपल फेल होने पर मामला एडीएम कोर्ट में दायर किए जाएंगे। जहां अभियोग साबित होने पर एफएसएसए एक्ट के तहत लाखों रुपये में जुर्माना हो सकता है। इधर, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने बताया कि दिवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। शक के आधार पर खाद्य सामग्रियों व मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं।