फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devta Shatinag crossed the ravine by risking his life

Mandi News: जान जोखिम में डालकर खड्ड से पार पहुंचाए देवता शैटीनाग

Mon, 21 Jul 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Devta Shatinag crossed the ravine by risking his life
बालीचौकी की पंचायत थाटा में जान को जोखिम डालकर देवता उफान खडड से पार करवाते श्रद्धालु। स्रोत जा
बालीचौकी (मंडी)। थाटा में सोमवार सुबह भारी बारिश से उफनी खड्ड के बावजूद श्रद्धालुओं ने अराध्य देवता शैटीनाग को शाउण मेले के लिए थाटा से रांगचा सुरक्षित पहुंचाया। पानी घुटनों तक पहुंच चुका था, लेकिन आस्था के आगे यह बाधा नहीं बन पाई।
विज्ञापन

देवलु पियूष ठाकुर ने बताया कि सभी ने चेन बनाकर खड्ड को पार किया। स्थानीय निवासियों टिकम राम, ढाबे राम, मुकेश शर्मा, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं और बरसात के मौसम में जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है। बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित होता है। कई बार रस्सी और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत ने यहां पहले एक पुलिया बनाई थी, लेकिन पांच साल पहले वह बह गई। पूर्व सरकार के समय खड्ड पार करते बच्चों का वीडियो वायरल होने पर विभागीय अधिकारी पहुंचे थे और पुल के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत भी हुए थे, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द स्थायी पुल बनाया जाए ताकि बरसात में आवागमन बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed