फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees danced in the Bhajan Sandhya, took out a procession

Mandi News: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, निकाली शोभायात्रा

Sat, 05 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in the Bhajan Sandhya, took out a procession
सुंदरनगर (मंडी)। ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच सुंदरनगर ने अपना 26वां स्थापना दिवस और दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। पहले दिन शुक्रवार शाम को आयोजित जन्माष्टमी जागरण में विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ महंत गीतानंद सरस्वती व महंत सोहम गिरी महाराज विशिष्ट अतिथि रहे। जागरण में प्रसिद्ध गायिका वंदना धीमान व गायक राजेश कुमार ने भजनों से समां बांधा। इस दौरान मंच की ओर से सूरजकुंड मंदिर सुधार समिति को 5100 की आर्थिक राशि प्रदान की गई। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को चतरोखड़ी से ललित चौक तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक पहाड़ी वाद्ययंत्रों और राधा-कृष्ण की झांकियों के बीच सदस्यों ने नौ स्थानों पर मटकियां फोड़ीं। विधायक ने जन्माष्टमी और मंच के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सांस्कृतिक आयोजनों को अमूल्य धरोहर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed