फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development work stalled in the regional hospital, patients deprived of facilities

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में विकास कार्य लटके, मरीज सुविधाओं से वंचित

Sun, 09 Nov 2025 11:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:44 AM IST
विज्ञापन
Development work stalled in the regional hospital, patients deprived of facilities
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में लंबे समय से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लटके रहने के कारण आम जनता को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लाखों की लागत से तैयार नया पर्ची काउंटर, चिकित्सकों की पार्किंग और पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधाओं के लिए यहां से वहां दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लगती हैं और उन्हें पर्ची बनवाने के लिए घंटों खड़ा रहना पड़ता है। इस समस्या को कम करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन ओपीडी के पास डेढ़ लाख की लागत से एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर तैयार कराया था। यह काउंटर सभी सुविधाओं से लैस है, लेकिन अभी तक इसे सही ढंग से शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, लाखों की लागत से चिकित्सकों के लिए पार्किंग का निर्माण कार्य आठ माह से शुरू है पर अभी तक यह भी पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते चिकित्सकों को अपने वाहन अस्पताल के मुख्य गेट के भीतर खुली जगह पर पार्क करने पड़ रहे हैं। यह वही स्थान है जहां सर्दी के दिनों में मरीज और तीमारदार धूप का आनंद लेते थे। अब वाहन पार्क होने से उन्हें धूप से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्थानीय निवासी ओपी कपूर, वरिष्ठ नागरिक अशोक कुमार, चंपा शर्मा, रोशन लाल, अनिल शर्मा, हेमलता आदि ने अस्पताल प्रबंधन से शीघ्र ही सभी रुके पड़े विकास कार्यों को शुरू करवाने का आग्रह किया है, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

आधुनिक लैब का लक्ष्य छूटा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से जनता की सुविधा के लिए एक ही जगह पर विभिन्न टेस्ट की सुविधा देने हेतु आधुनिक पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण करवाया जा रहा है। इसे अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि करीब एक साल पहले पुराने गायनी वार्ड को उखाड़कर कार्य शुरू किया गया, लेकिन अभी तक इसमें केवल सेल्फ व दीवारों पर पलस्तर का कार्य ही हो पाया है और लैब का कार्य पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है।




जल्द शुरू होंगे काउंटर और पार्किंग : एमएस

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि नए पर्ची काउंटर में अभी पेवर बिछाने का कार्य चल रहा है और कुछ खामियों को दूर करने के बाद इसे जल्द ही चालू करवा दिया जाएगा। पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है, वहां भी पेवर बिछाएं जाएंगे। पब्लिक हेल्थ लैब के कार्य को स्वास्थ्य निदेशालय देख रहा है। इसके बारे में स्वास्थ्य निदेशक ही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed