{"_id":"67769734c0024e6b2102e928","slug":"deputy-commissioner-and-bar-xi-won-the-matches-mandi-news-c-90-1-mrt1064-144342-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उपायुक्त और बार एकादश ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उपायुक्त और बार एकादश ने जीते मैच
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को बार एकादश और उपायुक्त एकादश की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पहला मैच बार एकादश और परिवहन विभाग की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर परिवहन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित ओवरों में 119 रन बनाए।
मिंडा ने सर्वाधिक 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अनिल सेन ने 19 और कृष्ण देव ने 13 रनों का योगदान किया। बार एकादश की तरफ से पुनीत ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार एकादश की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। जितेंद्र ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी कर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
दूसरा मुकाबला उपायुक्त एकादश और शांति निकेतन नेरचौक की टीम के बीच खेला गया। उपायुक्त एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 140 रनों का लक्ष्य रखा। पंकज शर्मा और कपिल ने 36-36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में शांति निकेतन की टीम 107 रनों पर सिमट गई। शांति निकेतन की ओर से उदय ने 38 और अभिषेक ने 19 रन बनाए। उपायुक्त एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कपिल ने तीन और जय ने दो विकेट लिए। एडीएम डाॅ. मदन कुमार ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। संवाद