{"_id":"6750458606f71329370d2f3d","slug":"departments-should-keep-a-backup-plan-ready-to-deal-with-snowfall-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141919-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार रखें विभाग : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार रखें विभाग : एसडीएम
Thu, 05 Dec 2024 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम गोहर। -संवाद
गोहर (मंडी)। शरद ऋतु में किसी भी आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बर्फबारी और बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए बैकअप प्लान, मशीनरी, मानव संसाधन और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वाहनों की आवाजाही के लिए देवीदहड़ मार्ग, कांढा मार्ग, बाढू मार्ग के शैडो जोन में आपातकालीन सेवाओं के लिए जेसीबी मशीनें तैयार रखने के लिए कहा है। जल शक्ति विभाग को पेयजल के स्रोत एवं टैंकों का क्लोरिनेशन नियमित रूप से कर सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।
विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सब-स्टेशन पर बैकअप बिजली के पोल, बिजली के तार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति कट होने पर कम से कम समय में बिजली को बहाल करने के लिए तैयारी करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को दवा की व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध करवाने, वन विभाग व दमकल विभाग को आग से बचाने व घरों में आग लगने पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस विभाग को बर्फबारी के दौरान चिह्नित मार्गों पर उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार संतराम, खंड चिकित्सा अधिकारी राकेश रोशन भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय शर्मा, बाल परियोजना अधिकारी बीएल चौहान, एएसआई रमेश कुमार, सहायक अभियंता इलेक्ट्रिसिटी हरीश शर्मा, रेंज ऑफिसर महेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी दीवान चंद व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।