{"_id":"6aca8cefb7f4141a920ec3ff","slug":"demand-for-implementation-of-ops-raised-on-martyrs-day-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217129-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहीदी दिवस पर बुलंद की ओपीएस लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहीदी दिवस पर बुलंद की ओपीएस लागू करने की मांग
विज्ञापन
सुंदरनगर में एचपीएसईबी कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ ने सुंदरनगर में शहीदी दिवस मनाकर 10 अक्तूबर 1980 को कर्मचारी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितेश भारद्वाज सहित हीरालाल वर्मा, प्रदीप कुमार, जगमेल ठाकुर सहित इंजीनियर पेंशनर फोरम के केएस जमवाल और अन्य पदाधिकारियों ने शहीद कर्मचारियों के बलिदान को याद किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि कर्मचारी हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए शहीद कर्मचारियों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके संघर्ष से कर्मचारी वर्ग को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है।
नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।