{"_id":"69de2dd33ea3605ed8099c6b","slug":"delivery-boy-on-bike-dies-after-being-hit-by-truck-mandi-news-c-90-1-mnd1021-193027-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
सुंदरनगर में हादसा, पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के पोल्ट्री फार्म के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को ट्रक के टायर के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तरुण पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव सठखंड, तहसील चच्योट के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।