{"_id":"57c9ac084f1c1b81042cc040","slug":"deepak-top-in-spot-photography","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्लभ कॉलेज का दीपक स्पॉट फोटोग्राफी में प्रदेश भर में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्लभ कॉलेज का दीपक स्पॉट फोटोग्राफी में प्रदेश भर में प्रथम
मंडी
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
फोटोग्राफी में विजेता रहे दीपक कुमार को सम्मानित करते मंडी कॉलेज के प्राचार्य अशोक अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के छात्र दीपक ठाकुर ने स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। बिलासपुर के घुमारवीं कॉलेज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा समारोह के समूह-1 में दीपक ठाकुर ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर दीपक ठाकुर को सम्मानित किया। दीपक ठाकुर वल्लभ महाविद्यालय में बायो टेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर को का छात्र है। दीपक की इस उपलब्धि पर वल्लभ कालेज स्टाफ काउंसिल, शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग ने बधाई दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. ममता परमार, प्रो. यादविंद्र शर्मा, डा. चमन प्रेमी, डा. संजीत और डा. राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन