{"_id":"66bcb0ced6264065e5069ab3","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-baijani-drain-police-took-him-into-custody-mandi-news-c-90-1-mrt1064-133367-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैजनी नाले में मिला युवक का गला सड़ा शव, पुलिस ने कब्ज में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैजनी नाले में मिला युवक का गला सड़ा शव, पुलिस ने कब्ज में लिया
Thu, 15 Aug 2024 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के बैजनी खड्ड से मिले शव को ले जाते हुए पुलिस कर्मी व अन्य। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट एनएच पर जोगिंद्रनगर से तीन किलोमीटर दूर बैजनी नाले में पुलिस ने सर्च अभियान के आठवें दिन एक युवक का गला सड़ा शव बरामद किया है। शव की पहचान बाइक हादसे में लापता युवक के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर सर्च अभियान जारी था और अब शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
बीते दिनों जोगिंद्रनगर में तेज बहाव में एक बाइक बरामद हुई थी। इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार छह जुलाई को हारसीपतन से मनाली जा रहे तीन युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दो युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि 22 वर्षीय अभिषेक लापता हो गया था।
बुधवार को मिले शव की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र पुत्र अमृत कुमार निवासी गांव धबीरी डाकघर लरसी तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के कार्यकारी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान के रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होंगे।