फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dayria spread in village

नेर घरवासड़ा के पट्टी गांव में फैला डायरिया

Wed, 17 Aug 2016 10:38 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 17 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
dayria spread in village
चिकित्सक

मंडी। स्वास्थ्य विभाग के पधर खंड के अंतर्गत नेर घरवासड़ा पंचायत के पट्टी गांव को डायरिया रोग ने अपनी चपेट में ले लिया है। यहां पिछले 5 दिनों में 48 लोग बीमार हो गए हैं। 12 अगस्त को सबसे ज्यादा लोग डायरिया के चपेट में आ गए, जिसमें दो लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाना पड़ा। हालांकि, दोनों मरीजों को एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। अभी तक 48 लोग डायरिया का उपचार करवा चुके हैं।

विज्ञापन



पिछले दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते आईपीएच की सप्लाई बंद होने के कारण गांव के लोगों ने बावड़ी के पानी का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि बावड़ी के पानी से लोगों में डायरिया फैला है। स्वास्थ्य विभाग ने बावड़ी के पानी को क्लोरीनेशन के बाद प्रयोग करने की सलाह दी है। पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य विभाग के मंझाणू उप स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में लोगों का उपचार कर रही है। टीम ने लोगों को पानी उबालकर प्रयोग करने की सलाह दी है, साथ ही ओआरएस घोल के पैकेट वितरित किए हैं। मंडी जिले में बरसाती सीजन में डायरिया को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी से निपट रहा है। पिछले दिनों सराज क्षेत्र के भटकीधार गांव में डायरिया फैलने से एक छात्रा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कोट्स
नेर घरवासड़ा पंचायत के पट्टी बाग बड़ोग गांव में डायरिया रोग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। अब स्थिति नियंत्रण में है। दो लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र मंझाणू से जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजा गया था जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. दिनेश ठाकुर, बीएमओ, पधर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed