{"_id":"57d6e1cb4f1c1bef30d47806","slug":"daughter-died-father-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रक की टक्कर में बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रक की टक्कर में बेटी की मौत, पिता घायल
मंडी
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेस्ट हाउस चौक में रविवार देर शाम ट्रक के पीछे बाइक टकरा जाने से उस पर सवार 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। जबकि हादसे में उसके पिता मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चमुखा निवासी श्याम वर्मा बाइक पर सवार होकर बेटी के साथ सुंदरनगर से चमुखा की ओर जा रहा था। जब बाइक रेस्ट हाउस चौक पर पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में श्याम वर्मा की बेटी रंजना ट्रक से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हए चिकित्सकों ने रंजना को शिमला के लिए रेफर कर दिया। शिमला ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, रंजना के पिता श्याम वर्मा ने आरोप लगाया है कि हादसे के उपरांत पुलिस उनका ट्रक चालक के साथ समझौता करवाने में लगी रही। जिसके कारण समय बरबाद होने के कारण उसकी पुत्री को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन