फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Danger increased due to road collapse, cracks appeared in the house in Siyog, house evacuated

Mandi News: सड़क टूटने से बढ़ा खतरा, सियोग में मकान में आईं दरारें, खाली किया घर

Fri, 08 Aug 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Danger increased due to road collapse, cracks appeared in the house in Siyog, house evacuated
पंडोह (मंडी)। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचा रही है। सियोग गांव निवासी कर्ण ग्रोवर का छह कमरों वाला पक्का मकान बारिश की वजह से गंभीर खतरे की चपेट में आ गया है। मकान की दीवारों, फर्श और सुरक्षा दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं। सोझा गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क टूटने से खतरा और बढ़ गया है जिससे परिवार ने घर को खाली कर दिया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते सड़क पर बना डंगा पूरी तरह टूट गया है। अगर यह सड़क पूरी तरह टूट जाती है तो करीब 200 घर और 1000 से अधिक जनसंख्या वाला सोझा गांव नेशनल हाईवे से कट जाएगा। फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क पर आई दरारों को सीमेंट से भरने का प्रयास किया है। टूटी सड़क पर तिरपाल डालकर अस्थायी बंदोबस्त किया गया है लेकिन अब यह रास्ता वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो चुका है।
विज्ञापन

प्रभावित कर्ण ग्रोवर ने बताया कि पिछले वर्ष में भी मकान को नुकसान पहुंचा था लेकिन तब उन्होंने खुद ही मरम्मत करवा ली थी। इस बार की बारिश में स्थिति अधिक भयावह हो गई है। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए घर खाली करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी व पंचायत प्रधान वीना महंत, उपप्रधान फतेह राम ने भी निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि टूटी सड़क पर क्रेट वॉल निर्माण का एस्टीमेट बनाकर जल्द ही प्रशासन को भेजा जा रहा है। यह कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed