{"_id":"57d43b774f1c1bbc61317f21","slug":"culturel-program-in-padher","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने से उसके आए बहार पर जम कर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने से उसके आए बहार पर जम कर थिरके युवा
मंडी
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पधर क्षेत्र के तहत हरड़गलू मेले में प्रस्तुति देती गायिका नीरू चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या न्यू हिम सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर के नाम रही। ग्रुप के मुख्य कलाकार पवन देवगन ने जहां बेहतर मंच संचालन के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करवाया, वहीं रोहित सागर, सोहन सागर और नीरू चांदनी ने एक से बढ़ कर एक पहाड़ी, फिल्मी और पंजाबी गुलदस्ता भेंट कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
संध्या में जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रदीप कुमार ने ग्राम पंचायत कुन्नू को वॉलीबाल, नेट और स्पोर्ट्स किट भेंट की। वहीं, मेला मैदान के लिए विभाग के माध्यम से एक लाख स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संध्या का आगाज युवा कलाकार रोहित सागर ने माता की भेंट से किया। उन्होंने ..भाई बसां वालेया मैंनू कटड़ा शहर पहुंचा दे, इक अधिया मंगाई दे रे, मेरा पीणे वे जी करदा, ये इश्क का जादू है, सर चढ़ कर बोलेगा, बुरा लगा तेरा रे पाणी पीउणा, हे रीनू तेरी चीठी आई ना, बोतल रह गई ठेेके, सावन में लग गई आग कि दिल मेरा हाय, कुल्लू मनाली लागा मेला, टेंशन न लेने का आदि नॉन स्टाप गुलदस्ता भेंट कर दर्शकों का जम कर मनोरंजन किया। उसके बाद ग्रुप के कलाकार सोहन सागर के मंच संभालते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। सोहन ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, आने से उसके आए बहार, इन्हां बड़ियां जो तुड़का ला ओ ठेकेदारनिए, लच्छी लच्छी लोक गलांदे ओ लच्छी मेरा नाम सजना आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद मंच नीरू चांदनी ने संभाला।
विज्ञापन
चांदनी ने जीवन साथी, दीया और बाती, मेरे बालमा, सेला लागा दे वे कंबल बबली प्यारिए, म्हारी नीलिमा बड़ी बांकी, होये होये नी कुड़ियां शहर दियां, हो गई तेरी बल्ले बल्ले, रांझा मियां छड़दो यारी चंगी नी है इश्क बीमारी आदि नॉन स्टॉप गानों से पूरे पंडाल को नचाया। मुख्य नृत्यांगना प्रिया और इंदु ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीता। इस दौरान आबकारी एवं कराधान अधिकारी धर्मशाला ओम यादव, मंडलीय मुख्य प्रारूपकार इंद्र सिंह मिन्हास, अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बीर सिंह यादव, सेवक राम यादव और रोशन यादव मौजूद रहे।