शपथ समारोह में नहीं पहुंचे पांच प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में मनोनीत केंद्रीय छात्र संगठन 2015-16 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक अवस्थी ने की। उन्होंने कहा कि सीएससीए छात्रों और महाविद्यालय के बीच की मजबूत कड़ी है। समारोह में पांच प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। वहीं कुल 36 पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने शपथ ली। इस अवसर पर कोमल शर्मा ने अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, नरेश राघव ने महासचिव और मिताली ने सह सचिव पद के लिए सीएससीए संविधान के तहत शपथ ग्रहण की।
सीएससीए पदाधिकारियों को कॉलेज प्राचार्य अशोक अवस्थी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के कक्षा प्रतिनिनिधयों को वरिष्ठ प्रो. नीलम शर्मा ने शपथ दिलाई। इसमें कला संकाय से नीलम ठाकुर, भारती और तृप्ता, विज्ञान संकाय से मनीष ठाकुर व कविता, वाणिज्य संकाय से पार्वती देवी व हिमांशी गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। बीबीए व बीसीए कक्षा प्रतिनिधियों को वरिष्ठ प्रो. नरेश शर्मा ने शपथ दिलाई। इसमें बीसीए प्रथम सेमेस्टर से रोहित कुमार, बीसीए तृतीय सेमेस्टर से नरेंद्र कुमार, शालिनी और बीबीए तृतीय सेमेस्टर से सुमित, बीबीए पंचम सेमेस्टर से अनीमा शर्मा ने शपथ ग्रहण की।
पीजीडीसीए से दिवांशी, एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर से पूनम, तृतीय से सोनू, एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर से ऋषि राज, प्रथम से उषा देवी और तृतीय से निशा कुमारी ने शपथ ग्रहण की। इन्हें वरिष्ठ प्रो. अंचला जम्वाल ने शपथ दिलाई। राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर में कुसुम लता, एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर से पुष्पा, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर से गोपाल कृष्ण और तृतीय सेमेस्टर से नीलम ने शपथ ली। इन्हें वरिष्ठ प्रो. राकेश कपूर ने शपथ दिलाई। रोवर से वीरेंद्र सिंह, रेंजर से पवन कुमारी, खेल से नरेश कुमार और अक्षय ने शपथ ली। इन्हें वरिष्ठ प्रो. दीपा शर्मा ने शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हेम वर्षा, पूजा, क्लब सोसायटी से कृतिका, नीरूवती व एनएसएस से कविता शर्मा व कमलेश ने शपथ ली। इन्हें वरिष्ठ प्रो. राजेश यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएससीए अध्यक्ष कोमल शर्मा ने छात्र हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।