फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two shops burn at padder

पधर में दो दुकानें राख, 20 लाख का नुकसान

Mon, 27 Jun 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Mon, 27 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में बस स्टैंड के पास भीषण अग्निकांड की घटना में दो दुकानें जलकर राख हो र्गइं। दोनों दुकानदारों को लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के पास लक्की कम्युनिकेशन और साथ लगती वर्मा ग्लास भंडार में रविवार रात अचानक आग लग गई। दोनों दुकानों में रखा कीमती सामान जल कर राख हो गया। रविवार को बाजार बंद होने के चलते दोनों दुकानों के मालिक अपने घर पर थे। हादसा रविवार रात करीब दो बजे हुआ। समीप की वाइन शॉप की दुकान में सो रहा सेल्समैन धुआं लगने पर जाग गया। दुकान से बाहर आते ही उसने दोनों दुकानों को आग की लपटों में घिरा देखा। सेल्समैन ने पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचना दी। इस बीच पधर पुलिस को भी सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम भी देर रात मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक सब राख हो चुका था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से अग्रिशमन विभाग की टीम ने साथ लगती अन्य दुकानों और रिहायशी मकानों को जलने से बचा लिया। पधर बाजार में अब तक की यह सबसे बड़ी आगजनी की घटना है। लक्की कम्युनिकेशन के मालिक गुलाब सिंह और आईएस वर्मा ग्लास हाउस के मालिक इंद्र सिंह वर्मा घटना की रात अपने घरों पर थे। उन्हें मोबाइल पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी चमन लाल ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के बाहर लगे विद्युत मीटर सुरक्षित हैं। व्यापार मंडल पधर के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर ने समस्त व्यापारियों की ओर से घटना पर गहरा दुख जताया है। उधर, तहसीलदार पधर देवी सिंह ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष, मुख्य सलाहकार रविकांत ने घटनास्थल का दौरा किया और एसडीएम पधर से मिलकर प्रभावित दुकानदारों की आर्थिक मदद करने की मांग की है।


फोटोस्टेट मशीनें, मोबाइल और प्लाई बोर्ड सब राख
लक्की कम्युनिकेशन की दुकान में दो फोटोस्टेट मशीन, लाखों रुपये के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल असेसरी सहित सारा कीमती इलेक्ट्रानिक्स सामान जल गया। दुकान मालिक गुलाब सिंह ने लगभग 13 लाख का नुकसान बताया। वर्मा गलास हाउस में रखे प्लाई बोर्ड और शीशे सब जलकर राख हो गए। इंद्र सिंह वर्मा ने भी अपना नुकसान सात से आठ लाख के बीच बताया। आगजनी से दोनों दुकानों को भी भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed