फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two dead, one injured

गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Tue, 19 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 19 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर बसाहीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को बनौण द्रुब्बल निवासी ओम चंद शर्मा का परिवार कार (सीएच01एडी-9901) में चंडीगढ़ से घर आ रहा था। बसाहीधार के पास कार अनियंत्रित होकर करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार के कई पलटे खाने से परखच्चे उड़ गए। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


लोगों ने जोगिंद्रनगर पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान अंकित शर्मा पुत्र ओम चंद शर्मा निवासी बनौण गांव तथा कार चालक उमेश निवासी विकास नगर चंडीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में बनौण गांव निवासी ओम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ओम चंद को टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल ओम चंद की पत्नी और बेटी नेरी गांव के पास ही कार से उतर गए थे। हादसे में ओम चंद के बेटे अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस्सी चौकी हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार से वाहन चलाना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed