फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   teacher died due to fall in gorge.

खाई में गिरने से अध्यापक की मौत

Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)। Updated Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
teacher died due to fall in gorge.
crime demo - फोटो : MID DAY

द्रंग के दूंधा क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला बह में सेवारत मुख्याध्यापक मथरू राम की खाई में गिरने मौत हो गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टूहीधार निवासी मथरू राम (55) पुत्र स्व. बसाखु राम प्राथमिक पाठशाला बह में मुख्य अध्यापक के पद पर तैनात थे। बीते दिन  मथरू राम पाठशाला में मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य की ड्यूटी देकर पाठशाला से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया,  जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने छानबीन की और उन्हें रास्ते में मृत हालत में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथरू राम के सिर में गहरी चोट आई थी। पधर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पीसीसी सचिव वामन देव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed