फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tampu-car accident, three injured

घट्टा मोड़ पर टैंपो-कार की टक्कर, तीन घायल

Mon, 31 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 31 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल के घुमारवीं-सरकाघाट सुपरहाइवे पर खुडला पंचायत के पास घट्टा मोड़ पर इंडिगो कार व टैंपो की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोंटे आई है। सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राकेश कुमार पुत्र बंशी लाल निवासी गांव सैनरू डाकघर भांवला इंडिगो कार  से बलद्वाड़ा की ओर जा रहा था। उसके साथ कार में उसकी पत्नी धनावत्ती व बेटी मधुबाला बैठे थे। वहीं, घुमारवीं की ओर से टैंपो आ रहा था। जिसे चालक मदन लाल पुत्र बीरी सिंह गांव सुलपुर डाकघर भांवला चला रहा था। उसके साथ उसका बेटा रोहित भी टैंपों में बैठा था।
विज्ञापन


घट्टा मोड़ पर पहुंचते ही टैंपों व कार में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में कार में सवार धनावती व बेटी मधुबाला तथा टैंपो में सवार रोहित को हल्की चोंटे आई है। सभी घायलों को बलद्धाड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। टैंपो चालक ने इंडिगो कार चालक पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed