{"_id":"5839c01f4f1c1bd14d13b016","slug":"rape-one-marred-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरी में विवाहिता से किया दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतरी में विवाहिता से किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सराजघाटी की छतरी उप तहसील के एक गांव में एक विवाहिता से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुराचार किया। उसके बाद उसने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुराचार और मारपीट करने का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरी उप तहसील के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे जब वह घर में अकेली थी तो गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में आ गया। इस दौरान दरवाजे में कुंडी लगाकर महिला का मुंह बंद कर उसे फर्श पर गिरा दिया और उसके साथ जबरन दुराचार किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसी समय उसका पति भी घर पहुंच गया। उसने जब दरवाजा खोला तो दुराचार करने वाले व्यक्ति ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार और मारपीट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन