फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   political

देव संस्कृति सदन भूमि को मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस

Sat, 30 Jan 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 30 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
political
मंडी। मंडी में देव संस्कृति सदन के लिए चयनित वन भूमि की फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। कुल्लू की तर्ज पर बनने वाले देव सदन पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के पास नए पुल निर्माण और शहर के लिए बाईपास निर्माण के लिए 36 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। एक माह के भीतर पुल और बाईपास निर्माण के लिए टेंडर किए जाएंगे। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में देव संस्कृति सदन के लिए चयनित भूमि की वन विभाग से क्लीयरेंस मिल चुकी है। पिछले साल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देव सदन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विक्टोरिया पुल के पास ब्यास नदी पर नए पुल की डीपीआर में कुछ खामियां होने से अब नए से डिजाइन तैयार किया जाएगा। एक माह के भीतर टेंडर जारी किए जाएंगे, जो एजेंसी डिजाइन तैयार करेगी, वही निर्माण कार्य भी करेगी। पुल और बाईपास के लिए 36 करोड़ रुपये प्राक्कलन तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि पड्डल ग्राउंड में सिंचाई के लिए स्प्रिंग कलर सिस्टम लगाने के लिए 15 लाख और ग्राउंड के चारों ओर पैदल चलने के फुटपाथ बनाने को 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। दस दिन के भीतर टेंडर किए जाएंगे ताकि शिवरात्रि महोत्सव के बाद कार्य को शुरू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए हैं, लेकिन जनता को इस बात का पूरा पता होता है कि चुनाव लड़ने वाले किस पार्टी से हैं। उन्होंने नगर परिषद मंडी में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत होने के बाद भी उपाध्यक्ष पद पार्टी की हार शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सभी पार्टी समर्थित पार्षद उनसे मिले थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सभी के सामने पर्ची निकाली गई।


उन्होंने नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव किसी प्रकार को हस्तक्षेप नहीं किया। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के लोगों ने ही भाजपा के साथ गठबंधन कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को शहरी विकास विभाग के निदेशक मंडी में नप के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। इसमें शहर में अंडर ग्राउंड डिस्टबिन लगाने व अन्य विकास कार्यों पर चर्चा कर पार्षदों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed