फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police

219 पुलिस कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती

Sun, 14 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sun, 14 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
police
मंडी। जिले में 219 महिला व पुरुष पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 175 पदों पर पुरुष व 44 पदों पर महिला कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती के लिए 15 मार्च तक एसपी कार्यालय मंडी में आवेदन जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


पुरुष कांस्टेबल के कुल 175 पदों में से 26 पद एक्स सर्विसमैन, 27 पद अंत्योदय/आईआरडीपी, पांच स्पोर्ट्स मैन, तीन वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, 27 होमगार्ड व 87 अन्य के लिए आरक्षित हैं। कुल 175 पदों में से 97 सामान्य वर्ग के लिए हैं। इनमें 51 पद सामान्य वर्ग की विभिन्न उप श्रेणियों व 46 पद अन्य के लिए आरक्षित हैं। एससी वर्ग के 38 पदों में से 14 पद विभिन्न उपश्रेणियों के लिए व 22 पद अन्य के लिए आरक्षित हैं। एसटी के आठ पदों में से पांच पद विभिन्न उपश्रेणियों व तीन अन्य के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


ओबीसी के 32 पदों में से 16 उपश्रेणियों व 16 अन्य के लिए आरक्षित है। महिला कांस्टेबल के कुल 44 पदों में सात पद एक्स सर्विसमैन, सात पद अंत्योदय/आईआरडीपी, एक स्पोर्ट्स वूमन, एक वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, छह होमगार्ड व 22 अन्य के लिए आरक्षित हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 18 से 23, एससी/एसटी, गोरखा के लिए 18 से 25, होमगार्ड के लिए 20 से 28, प्रतिष्ठित खिलाड़ियों एससी, एसटी व गोरखा के लिए 18 से 25 वर्ष आयु होनी चाहिए। भर्ती के लिए उम्मीदवार को मा दो पास होना चाहिए। उम्मीदवार मंडी जिला निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष व महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। शारीरिक व अन्य मानक पूरा न करने वाले उम्मीदवार आवेदन न करें।-प्रेम कुमार ठाकुर, एसपी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed