{"_id":"57642f184f1c1b144311cc35","slug":"patwari-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के मकान में आईपीएच विभाग के पटवारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये के मकान में आईपीएच विभाग के पटवारी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला (मंडी)
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच विभाग थुनाग कार्यालय में कार्यरत पटवारी की मौत होने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार (49) निवासी बाल्ट तहसील बल्ह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को थुनाग आईपीएच कार्यालय में तैनात पटवारी देवेंद्र कुमार ड्यूटी पर आया था। इसके बाद वह अपने किराये के मकान में चला गया।
विज्ञापन
वीरवार रात को अचानक उसकी मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान भी लिए हैं। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पटवारी की मौत कैसे हुई इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन