फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   multhan accident two young man dead

मुल्थान हादसे में बुझे दो घरों के चिराग

Sat, 11 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 11 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

कांगड़ा जिला के मुल्थान तहसील के अंतर्गत सलाह नाला के पास शुक्रवार रात कार हादसे में मंडी जिला के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौते बेटे थे। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हादसे में फार्च्यूनर कार में सवार पांचों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


बरोट क्षेत्र से सटे मुल्थान तहसील के सलाह नाला के पास शुक्रवार रात को मुल्थान से बड़ागांव की ओर जा रही कार एचआर 29एके-8001 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांचों युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो युवक जिला मंडी के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान सुभाष (31) पुत्र अमर सिंह निवासी टटोह गांव बल्द्वाड़ा और अजय कुमार (35) पुत्र देश राज निवासी पैड़ी गांव बल्ह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों युवक सुभाष और अजय कुमार मेडिकल रिप्रेंजेटिव (एमआर) थे और माता-पिता के इकलौते बेटे थे। हादसे ने दोनों परिवारों से इकलौते बेटों को छीन लिया। हादसे की खबर मिलते ही शनिवार को परिजन रोते बिलखते बरोट पहुंचे। बरोट में ही मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और एमआर की नौकरी करते थे। गत शुक्रवार को मुल्थान से बड़ागांव बर्फ देखने निकले थे। रात को वापस आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैड़ी गांव के अजय कुमार के ताया खुशाल ने बताया कि अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। टटोह गांव के मृतक सुभाष कुमार के दोस्त मुनीश ने बताया कि सुभाष की जनवरी 2016 में शादी हुई थी। जबकि मृतक सुभाष की पत्नी गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed