{"_id":"583dbfbb4f1c1b0e1ede61d2","slug":"kaloohar-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलौहड़ में लगी आग, मकान जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलौहड़ में लगी आग, मकान जल कर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलौहड़ में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक पांच कमरों के स्लेटपोश मकान में आग लग गई। इसमें घर के अंदर रखा जरूरी समान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार नाणू राम पुत्र मोती राम निवासी कटवाली डाकघर कलौहड़ के घर में आग लग गई। जिस वक्त घर में आग की लपटें निकलने लगी उस समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलता देख घर के मालिकों को सूचित किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लोगों ने काबू पाया। बताया जा रहा है मकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर रखा सारा सामान इसकी भेंट चढ़ गया। इस आग के कारण घर में रखे कपड़े, सिलाई मशीन, फर्नीचर, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 5 लाख का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
इधर, प्रशासन की ओर से फील्ड काननूगो परस राम चौहान और कलौहड़ पटवारी ममता देवी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने बताया कि संबंधित पटवारी से नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन