फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   high voltage

हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण जले

Sat, 30 Jan 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 30 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
high voltage
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के सलापड़ में विद्युत बोर्ड की लापरवाही से एक घर के बिजली के उपकरण हाई वोल्टेज की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सलापड़ निवासी विनोद कुमार व रमेश कुमार ने बताया अचानक निकट 33 केवी की झूल रही तारों से मकान में लगी बिजली में भी हाई वोल्टेज का प्रवाह होने से उनके घर की एलसीडी, 3 टीवी, फ्रिज सहित तमाम विद्युत उपकरण जल गए व मकान में दरारें तक आ गई हैं। घर के सदस्यों ने आग लगती देख भाग कर जान बचाई।

शनिवार को घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान श्याम लाल, उप प्रधान जगदीश कुमार, बीडीसी सदस्य चिंता देवी ने मौके का दौरा किया। संबंधित विद्युत बोर्ड की ओर से कनिष्ठ अभियंता सहित राजस्व अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, विपिन, विनोद, रूप लाल, मोहिंद्र सिंह, धर्मपाल और विनीत कुमार ने घटना के लिए विद्युत बोर्ड को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पंचायत द्वारा भी प्रस्ताव पारित कर विद्युत विभाग से क्षेत्र की हाई वोल्टेज की लाइनों को मकान की रेंज से दूर करने और समय पर मरम्मत करने की मांग की गई है, लेकिन बीते डेढ़ दशक से विभाग की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से विभाग की लापरवाही की शिकायत की जाएगी। इधर, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन ने सूचना मिलने पर राजस्व अधिकारी से इस बारे रिपोर्ट मांगी है। वहीं एचपीएसईबीएल के अधिशासी अभियंता जीसी शांडिल्य ने बताया घटना की सूचना उन्हें मिली है, जिसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed