{"_id":"56f0327c4f1c1b7314f14d25","slug":"deadbody-found-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरी के समीप नाले में मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतरी के समीप नाले में मिला शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, थुनाग (मंडी)।
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज घाटी के छतरी के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छतरी से कुछ ही दूरी पर ढांक से नीचे नाले में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। लकड़ी के लिए जंगल गए स्थानीय लोगों को शव दिखाई देने पर प्रधान छतरी अजीत राणा को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद जंजैहली पुलिस को सूचना दी गई। शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की जेब से 150 रुपये मिले। जंजैहली पुलिस चौकी के एसआई गोपाल सिंह ठाकुर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन