फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   check bouns

चेक बाउंस के आरोपी की अपील खारिज

Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

चेक बाउंस के आरोपी की अपील को खारिज करते हुए अदालत ने सजा के फैसले को बरकरार रखा है। अपीलीय अदालत ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से आरोपी को सुनाई गई छह माह के साधारण कारावास और 1, 65, 000 रुपए हर्जाना राशि अदा करने की सजा का फैसला बरकरार रखा है। जिला एवं सत्र न्यायधीश सीएल कोछड़ ने सदर तहसील के गागल गांव निवासी परस राम पुत्र हरी सिंह की अपील को खारिज करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। आरोपी परस राम ने सजा के इस फैसले को अपीलीय अदालत में चुनौती दी थी।

विज्ञापन


तथ्यों के मुताबिक हिमाचल ग्रामीण बैंक की गागल शाखा की शिकायत के तहत चलाए गए अभियोग के साबित होने पर सदर तहसील के गागल गांव निवासी परस राम पुत्र हरी सिंह को उक्त सजा का फैसला सुनाया है। बैंक की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता महेश चोपड़ा के अनुसार आरोपी ने बैंक से वाहन खरीदने के लिए लोन लिया था। लोन चुकाने के लिए आरोपी ने 25 नवंबर, 2011 को एक चेक जारी किया। बैंक ने जब चेक को भुगतान के लिए लगाया तो आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन


इस कारण बैंक ने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस जारी कर राशि की मांग की थी, लेकिन आरोपी ने न तो राशि ही लौटाई और न ही नोटिस का जवाब दिया। ऐसे में बैंक ने अदालत में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम की धारा 138 के तहत शिकायत दायर कर आरोपी पर अभियोग चलाया था। अपीलीय अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने अभियोग के दौरान दोनों पक्षों के विवाद को ठीक ढंग से समझते हुए सही निष्कर्ष पर पहुंच कर सजा का फैसला सुनाया है। ऐसे में अदालत ने आरोपी की अपील को खारिज करते हुए सजा के फैसले को सही करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed