फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   case on rape

नाबालिग को बेहोश कर किया दुराचार

Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पधर
ब्यूरो/अमर उजाला/पधर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
case on rape
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो

चौहारघाटी के कथोग निवासी एक युवक ने पंद्रह वर्षीय नाबालिग युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। अपनी बहन के घर कथोग आई धरमेहड़ गांव की एक नाबालिग को आरोपी ने पधर में अपनी जान पहचान की एक महिला के घर लाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की निवासी धरमेहड़ ग्राम पंचायत तरस्वाण गत 22 मार्च से कथोग में अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। 27 मार्च रात्रि को आरोपी ने इसे पधर में अपनी जान पहचान की एक महिला के घर बुलाया और उससे दुराचार कर डाला। पीड़ित लड़की ने घटना के बाद पुलिस थाना पधर जाकर आपबीती पुलिस को सुनाई।

विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 342, 506 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित लड़की का आरोप है कि बीती 27 मार्च शाम को आरोपी चंद्रमणि पुत्र ज्ञान चंद निवासी कथोग उसकी बहन के घर आया। इस दौरान घर के अन्य सदस्य बाहर काम पर थे। आरोपी ने एक चविंगम उसे खाने को दी और रुमाल सुंघाया। इससे वह पूरी तरह बेहोशी की हालत में हो गई। होश में आने के बाद लड़की ने अपने आप को पधर में किसी अज्ञात के घर में पाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया है। इसकी धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपी को दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed