{"_id":"586a84484f1c1bff51158878","slug":"boys-arrested-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"152 ग्राम चरस के साथ जाहू निवासी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
152 ग्राम चरस के साथ जाहू निवासी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति के पास से 152 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने सोमवार सुबह पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान परिवहन निगम की मनाली से शिमला जा रही एक बस को जांच के लिए रोका। पुलिस ने बस में सवार जाहू निवासी राकेश कुमार के बैग की तलाशी तो उसमें 152 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन