फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ाटा सूमो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, टांडा रैफर

ाटा सूमो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, टांडा रैफर

Wed, 19 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ाटा सूमो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, टांडा रैफर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर निचला गरोडू के पास बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब टाटा सूमो और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टाटा सूमो अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान पर जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइक को टक्कर मारने के बाद सूमो गाड़ी का चालक गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविदत्त शर्मा और मोहित गुरुंग घर से अपनी बाइक पर सवार होकर जोगिंद्रनगर में दुकान के लिए आ रहे थे। अचानक घर से कुछ ही दूरी पर निचला गरोडू गांव के पास टाटा सूमो गाड़ी से बाइक टकरा गई। अनियंत्रित सूमो बाइक को टक्कर मारने के बाद निर्माणाधीन घर पर जा गिरी। हादसे के बाद से टाटा सूमो का चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया और उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उन्हेें टांडा मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की टांगे फ्रेक्चर हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर शुरू कर दी है। एसएचओ थाना जोगिंद्रनगर संजीव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को उचित सहायता मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि घायलों को तीन-तीन हजार फौरी सहायता के तौर पर दिए गए हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed