फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर में चाइल्डलाइन ने रुकवाया बाल विवाह

धर्मपुर में चाइल्डलाइन ने रुकवाया बाल विवाह

Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में चाइल्डलाइन ने रुकवाया बाल विवाह
मंडी। धर्मपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का विवाह चाइल्डलाइन मंडी और पुलिस के सहयोग से रोका गया है। चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना जैसे ही मिली तो इस पर तुरंत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में धर्मपुर पुलिस की मदद ली गई और टीम बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक धर्मपुर विनोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया। चाइल्डलाइन की टीम और पुलिस ने बालिका के माता-पिता और रिश्तेदारों से पूछताछ की। इस पर सभी ने यह माना कि वह कम उम्र में बेटी की शादी कर रहे हैं। इस मौके पर टीम ने वहां उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह कानून के बारे में अवगत करवाया। इस पर बालिका के परिवार वालों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि अब वह उसकी शादी तब तक नहीं करवाएंगे जब तक बालिका की उम्र 18 वर्ष न हो जाए। टीम ने बालिका को परामर्श दिया और बालिका को शिक्षा के महत्व के बारे में भी अवगत करवाया। उधर, केंद्रीय समन्वयक अच्छर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बालिका और उसके माता पिता को 20 दिसंबर तक जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed