फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देर रात्री बस अड्डा जोगिंद्रनगर में चले लात और घूसे

देर रात्री बस अड्डा जोगिंद्रनगर में चले लात और घूसे

Wed, 25 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
देर रात्री बस अड्डा जोगिंद्रनगर में चले लात और घूसे
देर रात बस अड्डा जोगिंद्रनगर में चले लात और घूंसे
विज्ञापन

सरकारी परिचालक की वर्दी फाड़ी, बस मोड़ने पर हुआ विवाद
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस स्टैंड जोगिंद्रनगर में मंगलवार देर रात्रि हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक तथा स्थानीय कारोबारी के बीच हुए झगड़े में होटल मालिक, उसके दो बेटों तथा नौकर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। होटल मालिक ने भी निगम के परिचालक के विरुद्ध शिकायत पत्र थाना में दिया है। जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम मंडी के परिचालक चंद्रभूषण (32) ने अपने बयान में कहा कि वह मंडी से जोगिंद्रनगर निगम की बस से जैसे ही रात करीब 8.30 बजे बस स्टैंड जोगिंद्रनगर पहुंचा और चालक भूप सिंह गाड़ी को बैक करके ट्यूरिस्ट होटल के सामने से मोड़ रहा था तो होटल के मालिक विजय ने कहा कि यहां से गाड़ी क्यों मोड़ रहा था। इसपर चालक ने कहा कि यहां गाड़ी नहीं लगा रहे हैं, सिर्फ यहां पर गाड़ी मोड़ रहे हैं। इतने में ऊपरी मंजिल से सुमन नाइक ने कहा कि बाबू से ढंग से बात करें। इतने में वह उतरा और मेरे पास खड़ा हो गया तथा उससे बहस करने लगा। उसी वक्त विजय और उसका छोटा बेटा सौरव दुकान से बाहर आ गया और उसके साथ हाथापाई करने लग पड़े तथा उसे आपत्तिजनक बातें कही। तीनों ने उससे धक्का मुक्की की तथा उसकी वर्दी फाड़ दी। इतने में विजय का बड़ा बेटा दुकान के बाहर आ गया। उसने मुक्का मुंह पर मारा। छोटे लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मौके पर चालक भूप सिंह तथा तेज सिंह और जोगिंद्र सिंह ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने परिचालक के बयान पर सरकारी नौकरी में बाधा पहुंचाने और लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी और होटल मालिक विजय ने भी पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि लड़ाई पहले परिचालक ने शुरू की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed