फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बस की सीट के नीचे से 250 ग्राम चरस बरामद

बस की सीट के नीचे से 250 ग्राम चरस बरामद

Sat, 24 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
बस की सीट के नीचे से 250 ग्राम चरस बरामद
बस की सीट के नीचे से चरस बरामद
विज्ञापन

मंडी। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान बिंद्रावणी के समीप बस से 250 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरक्षी यशपाल शनिवार को पुलिस कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर बिंद्रावणी के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे तो उसी समय एक बस कुल्लू की तरफ से आई, जिसे रोककर चेक किया तो बस में सीट के नीचे एक लाल रंग की टोपी में लावारिस हालात में ढाई सौ ग्राम चरस बरामद की गई। मुख्य आरक्षी यशपाल मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर 27 को
मंडी। पुलिस लाइन मंडी में 27 फरवरी को मोक्ष मीडिया सर्विसिज और मैक्स अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ के सौजन्य से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कूल्हे तथा घुटने, इंटरनल मेडिसन तथा हृदय रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे और लोगों का चेकअप करेंगे। शिविर में पुलिस विभाग के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी अपना चेकअप करवा सकते हैं। यह शिविर मोक्ष मीडिया के विमल शर्मा और मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed