फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांच युवकों से तीन किलो चरस बरामद

पांच युवकों से तीन किलो चरस बरामद

Sat, 24 Feb 2018 10:05 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पांच युवकों से तीन किलो चरस बरामद
चरस के साथ पकड़े गए अारोपी मंडी सदर थाना की टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी से सटे बिंद्रावणी के समीप पुलिस ने होंडा सिटी कार में 3.285 किग्रा चरस बरामद की है। मौके पर पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को भी चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए पांचों आरोपी उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों का पांचों राज्यों में चरस की डोज पहुंचाने का बड़ा नेटवर्क हो सकता है। इस काले कारोबार की तह तक पहुंचकर फैले नेटवर्क की परतें उधेड़ने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यदि पुलिस इस मामले में अंजाम तक पहुंचती है तो यह नशे के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। यह खेप इस वर्ष की अब तक पकड़ी गई चरस की खेपों में यह सबसे बड़ी है। सदर थाना पुलिस ने एनएच 21 पर बिंद्रावणी के समीप एचसी विशाल कंवर की अगुवाई में नाका लगाया था। इसी दौरान कुल्लू की ओर से दिल्ली नंबर की एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार पांचों युवकों से 3.285 किग्रा चरस मौके पर बरामद की गई। पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चरस कुल्लू से लाई गई थी और इस खेप को दिल्ली मेें ठिकाने लगाना था।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सभी आरोपी युवक लगातार बयान बदल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया है, जहां से आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि मामले में संलिप्त आरोपी पहले भी नशे के काले कारोबार में रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं। सदर थाना एचएचओ सुनील सांख्यान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी लगातार बयान बदल रहे हैं। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। युवक कहां से चरस ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे, इसे लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी आर्य समाज कॉलोनी दिल्ली, अमित सिंह लुधियाना पंजाब, विजय भारत बागपत यूपी, विक्रम सिंह पौड़ी उत्तराखंड, अमर धर्मशाला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतरी के व्यक्ति से 902 ग्राम चरस बरामद
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत शुक्रवार रात करीब 9 बजे केलोधार में नाके के दौरान एक व्यक्ति से 902 ग्राम चरस बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार शेर सिंह पुत्र मस्तराम गांव और डाकघर पोखी छतरी की तरफ से के लोधार की तरफ आ रहा था। पुलिस ने संदेह होने पर उसे रुकने रूकने को कहा तो वह पीछे की ओर भाग गया। पुलिस ने उसी समय उसे धर दबोचा। उसे पकड़ने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 902 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तथा आरोपी को कोर्ट किया गया। यहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग आरके राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed