फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिधपुर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिधपुर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिधपुर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
धर्मपुर (मंडी)। लाखों की चोरी मामले में धर्मपुर पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिमी कुमार उर्फ संजय निवासी रौंखर, नगरोटा बगवां कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 23 जनवरी को सिधपुर में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। करीब तीन माह से यह आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर था। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि चोरी हुए सामान को बरामद किया जा सके। पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरी हुए सामान को बरामद कर लेगी। यह भी पता लगाएगी कि चोरी में उसके साथ कोई और तो शामिल नहीं था। सिद्घपुर पंचायत में 23 जनवरी को मुंशी राम के घर में आरोपी ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed