फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   केयलोधार में टेंपो के गहरी खाई में लुढ़कने से वनरक्षक की मौत

केयलोधार में टेंपो के गहरी खाई में लुढ़कने से वनरक्षक की मौत

Wed, 17 Apr 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
केयलोधार में टेंपो के गहरी खाई में लुढ़कने से वनरक्षक की मौत
गोहर (मंडी)। थरजून पंचायत के केयलोधार में मंगलवार देर रात एक टेंपो के गहरी खाई में लुढ़कने से एक वनरक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश कुमार (44) निवासी नागचला, बल्ह के रूप में हुई है। हरीश कुमार गाड़ी को खुद ही चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हरीश कुमार पूर्व सैनिक है।
विज्ञापन

हरीश कुमार ने 2018 में ही वन विभाग में वन रक्षक की नौकरी ज्वाइन की थी। वह अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और बूढ़े मां-बाप छोड़ गया है। हरीश कुमार ब्लॉक छड़यांद बीट हलीनु में तैनात था। मंगलवार को वह अपने घर किसी काम से आया था। देर शाम अपने टेंपो पर केयलोधार स्थित अपने क्वार्टर के लिए निकला। हल नामक स्थान पर उसने टेंपो पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन लगभग एक किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब टेंपो खाई में गिरा देखा तो इसकी सूचना थरजून पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत ने पुलिस को सूचित किया। घटना का पता चलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घटना की पुष्टि एसपी गुरदेव चंद ने की। कहा कि हादसे में एक वनरक्षक की मौत हुई है। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed