फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गनग्रां में हत्या से पहले हुई थी पति-पत्नी में हाथापाई

गनग्रां में हत्या से पहले हुई थी पति-पत्नी में हाथापाई

Thu, 06 Sep 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गनग्रां में हत्या से पहले हुई थी पति-पत्नी में हाथापाई
पधर (मंडी)। क्षेत्र के गनग्रां में दिल दहला देने वाले हत्याकांड के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को अब तक होशियार सिंह की लाश नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या से पहले दोनों पति-पत्नी में खूब हाथापाई हुई थी। मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस ने ग्रामीणों सहित दोनों परिवारों के सदस्यों के बयान लेने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक कोई भी यह नहीं बता पाया है कि घटना के क्या कारण होंगे। दोनों परिवारों के सदस्यों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस ने हाशियार सिंह की तलाश के लिए तीन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के जितने भी स्टेशन ब्यास नदी के किनारे हैं, की संबंधित चौकियों और थानों को होशियार सिंह की फोटो भेज दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि अभी तक विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनग्रां में होशियार ने किसी विवाद को लेकर पत्नी का गला दराती से काट कर अलग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed