{"_id":"59c0027f4f1c1b26688b54ee","slug":"71505755775-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में चौकीदार पर हमला कर छीने पांच हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगिंद्रनगर में चौकीदार पर हमला कर छीने पांच हजार
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग के भंडार में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर अंजान व्यक्ति ने हमला कर पांच हजार रुपये छीन लिए। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में शिकायतकर्ता चंद्रमणि पुत्र नानक चंद निवासी भटनेर ने मामला दर्ज करवाया है।
शिकायत में उसने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग भंडार हार में बतौर चौकीदार तैनात है। 17 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे जब वह ड्यूटी पर था तो उसी समय एक अंजान व्यक्ति वहां पर आया व पैसे मांगने लगा। जब इसने उसे पैसे देने के लिए मना किया तो उसने एक पत्थर उठाया और टांग पर मार दिया। हमले से उसे चोटें आई हैं। इस दौरान व्यक्ति उसका पर्स छीन कर ले गया, जिसमें पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने नानक चंद की शिकायत पर अंजान व्यक्ति पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शरू कर दी है। उधर पुलिस चौकी बस्सी प्रभारी अशोक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।