फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रस्सी से घोटा था करतार का गला हत्या में प्रयोग डंडा भी बरामद

रस्सी से घोटा था करतार का गला हत्या में प्रयोग डंडा भी बरामद

Sat, 30 Mar 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
रस्सी से घोटा था करतार का गला हत्या में प्रयोग डंडा भी बरामद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसिक रूप से अस्वस्थ 22 वर्षीय युवक करतार की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ तेज कर दी है। मुख्य आरोपी बाबा बद्री विशाल को भी बनाया गया है। अन्य पांचों आरोपियों की संलिप्तता भी बराबर तय की गई है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस उपाधीक्षक मदन कांत शर्मा ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो सरकारी कर्मचारियों के पुलिस की गिरफ्त में 48 घंटे बीतने के बाद वे सस्पेंड हो गए हैं। पुलिस जांच में पाया गया है कि काफी देर तक मंदिर परिसर में करतार के साथ मारपीट हुई थी। युवक को डंडों से पीटने के अलावा रस्सी से उसका गला घोंटकर घसीटा गया। पुलिस को खून के तीन जगहों पर निशान मिले हैं। युवक की हत्या में प्रयोग डंडे को बरामद कर लिया है। जबकि खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य पुलिस को मौके पर मिले हैं। शनिवार को जोगिंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जिन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed