{"_id":"5c8bdd03bdec22140d569fdc","slug":"61552669955-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की ओवरडोज लेने से मरीज की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल के ममाण गांव में एक मरीज की दवा की ओवरडोज लेने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ममाण, तहसील लडभड़ोल के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि वीरवार को रोगी ने गलती से दवा की ओवरडोज ले ली। इस पर उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसे नाजुक हालत में लडभड़ोल सीएचसी लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। बलवीर सिंह कुछ समय से बीमार चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि बलवीर सिंह की मौत का कारण प्रथम दृष्टया दवाई की ओवरडोज लेना ही लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।